23 May 2019

मोदीवाद का आगाज


केंद्र की राजनीति में नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत नए मोदी युग का आरंभ माना जा सकता है | व्यापक पैमाने पर विपक्ष का दुष्प्रचार और पाँच वर्ष शासन करने के बावजूद भी आम जनता का मोदी पर आँख मूंदकर भरोसा करने की वजह सिर्फ और सिर्फ खुद नरेंद्र मोदी हैं |

Image may contain: one or more people and outdoor
एक ऐसी शख्सियत जिसका राजनीतिक कैरियर चाय की केतली से शुरू होकर भारतवर्ष के जननायक  बनने की है और जिन्होने अपनी विजयगाथा स्वयं लिखी | जनता के बलबूते सत्ता के सिंहासन पर ताल ठोककर चढ़ बैठने वाले नेता को हमने प्रत्यक्ष देखा | गर्व है खुद पर ऐसे नेता को जनादेश देने के लिए |

जनता बदल गयी है | लोगों की राजनीतिक सूझबूझ दूरदर्शी हो चली है | ठगने का जमाना गया | मोदी ने यूं नहीं जनता के दिलों में जगह बनाई | गाँव-गाँव में सड़कों का जाल बिछाया | बिजली पहुँची, अंधेरा छंटा तभी कमल खिला | अरबों- अरब लूटा दिये गए तब जाकर शहरों के बीच दूरी घाटी है, वाहनों की रफ्तार बढ़ी है |

जिसने कभी बैंक नहीं देखा उसे जबर्दस्ती बैंक तक पहुंचाया | वो आज सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पैसे निकालकर बैंक से जब निकलते हैं तब उन बूढ़े थके से आँखों में देखो की मोदी ही क्यों आया ? जिंका पैसा हरामखोरों की तिजोरियों में जाता था वो पैसा आम जनमानस की मोबाइल पर SMS में लिखा आता है... Your A/c credit to Rs... !

रसोई गैस पर शिकंजा कसा | लाइन लगकर पैरवी करने वाली सिस्टम ही समाप्त कर दी | सारी लीकेज रोक दी | आज गाँव-गरीब के यहाँ एलपीजी पर खाना पक रहा है | गैस वाले उज्ज्वला के तहत दौड़ कर पहुंचा रहे | उन महिलाओं से पुछकर देखो मोदी ने क्या किया ?

सरकारी कार्यालयों में सारी सिस्टम ऑनलाइन कर दी | गड़बड़ी पर बहुत हद तक शिकंजा कसा गया है | शिकायत निवारण प्रणाली काफी सुदृढ़ और सख्त कर दी गयी है | 
सरकारी कर्मी सलीके से पेश आने लगे | बहुत सारी व्यवस्थाएँ, तकनीक, संचार, स्पेस इत्यादि में उत्कृष्ठ कार्यान्वयन किया गया |

भारत की विदेश नीति मोदी कार्यकाल में सर्वोच्य स्तर का रहा | 
अमेरिका को साधने से लेकर हिन्द महासागर में भारत का दबदबा बनाना, दक्षिण चीन सागर मसले पर चीन के सभी धूर विरोधी देशों को एक साथ लाना, ईरान - सऊदी अरब दोनों को साधते हुये तेल का सुगम व्यापार करना, पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने को इज़राइल बन जाना ! 
ये मोदी नीति है जो भारत की विदेश नीति का दबदबा विश्व की राजनीति में कायम कर रही है |

अब जनता ने जनादेश दिया है तो हम उम्मीद करते हैं की इस सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा  पर रहेगा | सरकारी स्कूलों की व्यवस्था चक-चुबन्द हो, योग्य शिक्षकों के हाथों में कमान दी जाये | निश्चिंत रहिए, जनता आपके लिए पालक पांवड़े बिछा डालेगी |

सत्ता में रहिए ! जो करना पड़े कीजिये, मगर आम जनमानस के रूह में आपके सत्ता में बैठे होने का एहसास पाँच साल तक होता रहना चाहिए | कोई समस्या हो, हम सभी हिंदुस्तानी आपसे एक कदम आगे आपके लिए कड़े मिलेंगे

इसी आशा और विश्वास के साथ राष्ट्रवाद की प्रचंड जीत के लिए 
#जय_हिन्द

No comments:

Post a Comment