05 July 2016

कृषि का सत्यानाश

Image result for bhartiye krishi imageभारत की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है| देश के ग्रामीण इलाकों में रहनेवाली आबादी भारी तौर पर कृषि पर ही आधारित है| इस देश का किसान अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर अनाज उगाता है, उसे सींचता है फिर भी उनकी मेहनत का मूल्य उपजाने में लगी लागत से भी कम मिलता है| अब कृषि फायदे का सौदा नहीं रहा| लोग कृषि से दूसरी क्षेत्र की ओर पलायन को मजबूर हो रहे हैं| कृषि पर निर्भर रहनेवाले लोगों की तादाद तेजी से घाट रही है| देश में 45 फीसदी यानी आधे से भी कम लोग कृषि पर निर्भर है| देश का 64% क्षेत्र खेती के लिए मानसून और बारिश की मेहरबानी पर निर्भर है| आबादी बढ़ रही है, खाधान्नों की मांग बढ़ रही है, खपत में इजाफा होने से महंगाई भी बढ़ रही है तो वहीँ सबसे चिंताजनक बात ये है की देश में कृषि योग्य जमीनें काफी तेज़ी से घट रही है| बिना किसी स्पष्ट नीतिओं के देश की कृषि विकास के अन्धानुकरण में फंसकर उसकी चमक फीकी पड़ती जा रही है| क्या कृषि के साथ हो रही नजरंदाजी वैश्वीकरण या औधोगीकरण में सहायक है या फिर हम पश्चिमी भागदौड़ और उनकी सुख-सुविधाओं के पीछे भागते-भागते अपनी कृषि की पुरातन विरासत को यूँ खो देंगे? इस तरह हमें एक भीषण और व्यापक खाधान्न संकट का सामना करना पड़ सकता है|

Image result for bhartiye krishi imageभारतीय कृषि के साथ 1960 के बाद हरित क्रांति के रूप में किये गए प्रयोग काफी सफल रहे| पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का खाधान्न उत्पादन न केवन आश्चर्यजनक रूप से बाधा, बल्कि नये-नये रासायनिक प्रयोगों से खेती पहले की तुलना में काफी सरल भी हुई| हाइब्रिड बीजों का प्रयोग शुरू हुआ, रासायनिक उर्वरक को पारम्परिक उर्वरक की जगह बेहताशा इस्तेमाल में लाया गया, सिंचाई की व्यवस्था हुई, नये-नये कृषि यंत्रों का आविष्कार हुआ| इस तरह से हमारी कृषि वैज्ञानिक तरीके से बेहतर हो हुई पर, भविष्य में उसके परिणामों की चिंता न कर सकी| नतीजा यह हुआ की कम जगह में ज्यादा पाने की ललक किसानों पर भरी साबित हुई| इसलिए की अब मिट्टी की उर्वरता, रासायनिक तत्त्वों के बेजा इस्तेमाल से घटने लगी है| मिट्टी को मिलने वाली पोषण कीटनाशकों और खरपतवार नाशी दवाओं के कारण बंद हो गई है| नदी, तालाब व कुओं पर निर्भर पुरानी सिंचाई व्यवस्था की जगह नलकूपों, मोटरपाइपों का बेजा इस्तेमाल होने लगा और इस तरह से सूखे व जलस्तर नीचे चले जाने की समस्या शुरू हो गई|

Image result for bhartiye krishi imageपुरातन कृषि परम्परा जो पूरी तरह से प्राकृतिक स्त्रोतों पर आधारित थी उसकी जगह मानवजनित यंत्रों द्वारा उन स्त्रोतों का दोहन शुरू कर दिया गया| इस तरह से भारतीय कृषि में सम्मलित पाशुपालन, मत्स्य पालन, कीटपालन और बागवानी जैसे कृषि के स्वरूप कम होते गए या विलुप्त होने के कगार पर हैं| लोगों में विलासित बढ़ रही है, मेहनत करने के बजाए मशीनों का इस्तेमाल बढ़ रहा है| इस तरह से पारिस्थितिकी से छेड़छाड़ करने का परिणाम लोगों को अब दिखने लगा है| अगर कृषि में बढ़ रही बेरोजगारी और पलायन की स्थिति को रोकने के लिए जल्द कोई कारगर कदम न उठाये गये तो ये हमारी अर्थव्यवस्था, हमारी आबादी के लिए एक भीषण संकट का कारण बन सकती है| अगर ऐसा हुआ तो हमारा भविष्य निश्चित तौर पर कृषि की विरासत से वंचित हो सकता है... इसमें कोई दो राय नहीं...

लेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग पर ‘कहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं... ब्लॉग पर आते रहिएगा...


01 July 2016

पैसेवालों की पूछ...

(ये मेरी अपनी समझ और विचार है, लिखते-लिखते पंडित सा फिल कर रहा था)
इस संसार में रूपये-पैसों की चमक के आगे किसी की महानता, ईमानदारी, भरोसा या एहसान सब फीकी है| पैसों का मूल्य उसे कुछ खरीदने तक का ही है लेकिन, ईमानदारी या भरोसे को तो पैसे देकर भी नहीं ख़रीदा जा सकता| विश्वास का बंधन किसी को किसी की नज़र में मूल्यवान बनाती है न की पैसों की उपलब्धता| पर शर्त है की व्यक्ति ज्ञानवान हो, उसे सही-गलत की कद्र हो| इस संसार में कहा जाता है की पूछ पैसे वालों की होती है| इज्जत, आदर या सम्मान की भावना लोगों में व्यक्ति को धनवान देखकर जागृत होती है, पर हकीकत ऐसी नहीं है| लालची लोगन में चापलूसी के गुण फायदे देखकर आते हैं|
                                                                           
व्यक्ति के पास पैसों की अनुकूलता शहद के समान है| उसके आसपास हमेशा अनगिनत मक्खियों का जमावड़ा रहता है पर शहद ख़त्म होते ही कोई मक्खी उसे पूछता तक नहीं| निष्कर्ष ये है की धन-दौलत, मान-सम्मान का असली हकदार वो है जिसका हृदय सरोकार से परिपूर्ण है, भलाई की भावना से भरा है और जिसका व्यक्तित्व बिना पैसों के भी लोगों को आकर्षित करता है| पैसों से जीवन को आरामदायक बनाया जा सकता है पर वैसे जीवन का निर्माण नहीं किया जा सकता जहाँ लोग उसे पैसों की वजह से नहीं बल्कि उनके व्यवहारों, उनके चरित्र या उनकी कर्तव्यपरायणता से जाने उनका गुणगान करें|

Image result for money imageपैसों का लालच मानव को लोभी और पतित कर देती है| इस तरह के इंसानों में पैसों की भूख घिनौनी से घिनौनी काम करवा देती है| पैसा तो एक चोर भी कमाता है और एक इंसान भी| पर अंतर ये है की चोर अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अपना चरित्र दाँव पर लगाता है जबकि एक सज्जन व्यक्ति जीवन-यापन करके घर-गृहस्थी को संभालकर अपना व्यवहार, चरित्र और सफल भविष्य का निर्माण करता है|

इस तरह से यह बिलकुल सही है की व्यक्ति के जीवन में पैसों की अनुकूलता हो लेकिन बिना शख्सियत के नहीं| नहीं तो ये धन कचरे के समान माना जाता है| फिर भी आजकल इन सब आदर्शों को समाज में पूछ कौन रहा है? सब को पैसा चाहिए| मान-मर्यादा और इज्जत को पैसे की चमक से छुपा दिया जाता है पर हमेशा के लिए नहीं...
अब ज्यादा नहीं लिखूंगा, क्यूंकि मैं खुद को प्रवचन देने वाले पंडित सा फील कर रहा हूँ...


लेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग पर ‘कहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं... ब्लॉग पर आते रहिएगा...

29 June 2016

हम चीन को सबक क्यों नहीं सिखाते?

भारत की मौजूदा सामरिक और आर्थिक ताकत महाशक्ति बनने के अनुकूल है| जनसँख्या, सेना, एटमी ताकत, मिसाइल इत्यादि भी इसका समर्थन करती है, फिर भी दुनिया भारत को महाशक्ति मानने से इनकार क्यूँ कर रही है? हमें हर चीज के लिए अमेरिका, रूस या चीन का सर्टिफिकेट क्यों चाहिए? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता तो दूर NSG जैसे संगठनों का हिस्सा बनने को हमें अमेरिका, चीन और पश्चिमी देशों की चमचागिरी करनी पड़ रही है, उनसे मिन्नतें करनी पड़ रही है| उन देशों का इतिहास भारत के आगे विश्वशांति के आसपास भी नहीं फटकता| जिनका आस्तित्व, हकीकत साम्यवाद या पूंजीवाद के अत्याचारों से ओतप्रोत है| बावजूद इसके चीन और कुछ अन्य देशों ने भारत विरोध का स्वर पैदा किया, शांति के लिए खतरा बताया|

Image result for china army vs indian armyवैश्विक महाशक्ति बन पाने के हर एक रास्ते में चीन अपनी दीवारे खड़ी रखता है| जिस दिवार का निर्माण पंडित नेहरु के विचारों, उनके वैश्विक नेता बनने के सपने से हुआ| उनके आदर्शवादी विचारधाराओं के कारण ही चीन ने हम पर हमले किये और अभी तक उसने भारत को एक नंबर का दुश्मन घोषित किया हुआ है| आईडिया ऑफ़ इंडिया, पंचशील और हिंदी-चीनी भाई-भाई के आदर्शों ने भारत को विश्वासघात और खंजर के हकीकत में चुपचाप सहने को मजबूर किया| भारत के NSG सदस्यता के मसले पर चीन के प्रत्यक्ष विरोध के बावजूद भी हम प्रत्युत्तर नहीं दे सकते| नेहरु की गुजरे-बसरे देशों के साथ गुट-निरपेक्षता का अगुआ बनने की नीतिगत गलती देश अबतक भुगत रहा है|
                                                                                              
अक्सर सोशल मीडिया पर चीनी सामानों का बहिष्कार करने के नारे दिख जाते हैं| पर क्या हम सचमुच ऐसा कर सकते हैं? बिलकुल नहीं! क्योंकि जिस देश में लोग मुफ्त या सस्ती सामानों को खरीदने के लिए दुसरे शहर तक जाकर सैकड़ों रूपये का पेट्रोल जला सकते हैं, किसी को भी अपना मत यूँ ही मुफ्त के वायदे के लिए दे सकते हैं तो वो भला क्यूँ न इन सस्ते चीनी सामानों को खरीदेंगें| क्यों देशभक्ति के झूठे नारों में अपना पॉकेट ढीला करे| सोचिये की अगर सरकार ने चीन को सबक सिखाने की सोची और उसके सामानों के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया तो क्या होगा? इससे चीन की आर्थिकी पर जितना प्रभाव पड़ेगा उससे कहीं ज्यादा प्रभाव भारत की मासूम और गरीब जनता पर पड़ेगा| जरूरी सामानों की कमी से कालाबाजारी बढ़ेगी, उससे कीमतें बढेंगी और हम उन्हीं सामानों को चीन विरोध के नाम पर महंगा खरीदकर पश्चिमी देशों से खुद का शोषण करवाएंगे|
भारत की अर्थव्यवस्था बिना किसी मुकम्मल योजना के एक बड़ा बाजार बनता चला जा रहा है| इससे ऐसा भी नहीं है की हम दुनिया को आकर्षित कर रहें हैं या दुनिया हम पर निर्भर हो जायेगी| इससे हम खुद को उन देशों पर निर्भर कर लेंगें| जहाँ अमेरिका जैसे महत्वकांक्षी देशों ने इस पर अपनी नज़रें टिका ली है, तभी वो भारत की हर दावेदारी का बन्दर की भाँति रोटी तौलकर अपना हित साध रहा है|

Image result for made in china imageचीन 1980 तक भारत की GDP के बराबर था पर 1980 के बाद चीन की विकास रफ़्तार औधोगिकरण के बलबूते उसे विकसित बना गया| चीन का निर्यात सेक्टर भारतीय बाज़ार के भरोसे है जहाँ माल बेचने और ग्राहकों को भ्रमित करके मुर्ख बनाने की अपार संभावनाएं भी है| चीन विरोध की जितनी भी सुर हम उठा लें, पर इस विरोध का कोई प्रतिकूल प्रभाव चीनी सामान के आयात पर नहीं पड़ता| शान से लोग दीपावली के मौके पर घरों में सस्ते चाईनीज लाइटें लगाते हैं, लक्ष्मी-गणेश जी की चाइना में बनी सस्ती मूर्तियाँ घर लाते हैं और तरक्की की कामना करते हैं| हद तो ये हैं की औसत भारतीय के घरों में हर तीन में से दो जरूरी उपकरणों में ‘मेड इन चाइना’ अंकित रहता है|

चीन का विरोध करने का साहस न तो हम सामरिक तकाते से जुटा सकते हैं और न ही आर्थिक नीतियों से| क्यूंकि इस विरोध से चीन से ज्यादा हम मुश्किल में फँस सकते हैं| चीन विरोध की गुंजाइश केवल कुटनीतिक स्तर पर संभव है| दुनिया की धुरी बनने की चाहत चीन और अमेरिका में एक-दुसरे को नीचा और ताकतवार दिखाने की होड़ है| इस परिदृश्य में भारत को एक अनुभवी कूटनीतिज्ञ की तरह पेश आकर चीन की वैश्विक नेता की छवि को कम करना होगा, उसकी दिवार को अपनी अर्थवयवस्था के टिमटिमाते तारे से नीची रखने को बाध्य करना होगा| जहाँ पाकिस्तान परस्ती या भारत विरोध की कोई गुंजाइश न बचे| तभी हमारा बाज़ार, हमारी महत्वकांक्षा हमें महाशक्ति बनने का मार्ग प्रशस्त करेगी|
नहीं तो हम यूँ ही फडफडाते, कोसते और सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाते रह जायेंगें...


लेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग पर ‘कहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं... ब्लॉग पर आते रहिएगा...