लेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग पर ‘कहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं...
ब्लॉग पर आते रहिएगा...
प्रखर राष्ट्रवाद एवं हिन्दुत्व की विचारधारा से ओतप्रोत लेखन करना अपनी आदत है ! भगवान महाकाल का छोटा सा भक्त हूँ ! विद्या की आराधना प्राथमिकता है ! किताब, कलम और इंटरनेट साथी है मेरे ज्ञान की ! थोड़ा सा आलसी हूँ मगर जिम्मेदारियों से कभी पीछे नही हटता ! थोड़ा घमंड है पर विनम्रता भी अंदर में जीवित है ! राष्ट्र का सम्मान करता हूँ, सेना को सर आंखों पर रखता हूँ ! झूठ चाणक्य के कहे अनुसार ही बोलता ! बस कलम से राष्ट्रवाद को धार देने की कोशिश में लगा रहता... आपके ब्लॉग पर आते रहने की लत लगी रहे...
05 July 2016
कृषि का सत्यानाश
लेबल:
कृषि,
हरित क्रांति
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
01 July 2016
पैसेवालों की पूछ...
(ये मेरी अपनी समझ और विचार है, लिखते-लिखते पंडित सा फिल कर रहा था)
इस संसार में रूपये-पैसों की चमक के आगे किसी की महानता, ईमानदारी,
भरोसा या एहसान सब फीकी है| पैसों का मूल्य उसे कुछ खरीदने तक का ही है लेकिन,
ईमानदारी या भरोसे को तो पैसे देकर भी नहीं ख़रीदा जा सकता| विश्वास का बंधन किसी
को किसी की नज़र में मूल्यवान बनाती है न की पैसों की उपलब्धता| पर शर्त है की
व्यक्ति ज्ञानवान हो, उसे सही-गलत की कद्र हो| इस संसार में कहा जाता है की पूछ
पैसे वालों की होती है| इज्जत, आदर या सम्मान की भावना लोगों में व्यक्ति को धनवान
देखकर जागृत होती है, पर हकीकत ऐसी नहीं है| लालची लोगन में चापलूसी के गुण फायदे
देखकर आते हैं|
व्यक्ति के पास पैसों की अनुकूलता शहद के समान है| उसके आसपास हमेशा
अनगिनत मक्खियों का जमावड़ा रहता है पर शहद ख़त्म होते ही कोई मक्खी उसे पूछता तक
नहीं| निष्कर्ष ये है की धन-दौलत, मान-सम्मान का असली हकदार वो है जिसका हृदय सरोकार
से परिपूर्ण है, भलाई की भावना से भरा है और जिसका व्यक्तित्व बिना पैसों के भी
लोगों को आकर्षित करता है| पैसों से जीवन को आरामदायक बनाया जा सकता है पर वैसे
जीवन का निर्माण नहीं किया जा सकता जहाँ लोग उसे पैसों की वजह से नहीं बल्कि उनके
व्यवहारों, उनके चरित्र या उनकी कर्तव्यपरायणता से जाने उनका गुणगान करें|
इस तरह से यह बिलकुल सही है की व्यक्ति के जीवन में पैसों
की अनुकूलता हो लेकिन बिना शख्सियत के नहीं| नहीं तो ये धन कचरे के समान माना जाता
है| फिर भी आजकल इन सब आदर्शों को समाज में पूछ कौन रहा है? सब को पैसा चाहिए|
मान-मर्यादा और इज्जत को पैसे की चमक से छुपा दिया जाता है पर हमेशा के लिए
नहीं...
अब ज्यादा नहीं लिखूंगा, क्यूंकि मैं खुद को प्रवचन
देने वाले पंडित सा फील कर रहा हूँ...
लेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग पर ‘कहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं...
ब्लॉग पर आते रहिएगा...
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
29 June 2016
हम चीन को सबक क्यों नहीं सिखाते?
भारत की मौजूदा सामरिक और आर्थिक ताकत महाशक्ति बनने के अनुकूल है|
जनसँख्या, सेना, एटमी ताकत, मिसाइल इत्यादि भी इसका समर्थन करती है, फिर भी दुनिया
भारत को महाशक्ति मानने से इनकार क्यूँ कर रही है? हमें हर चीज के लिए अमेरिका,
रूस या चीन का सर्टिफिकेट क्यों चाहिए? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी
सदस्यता तो दूर NSG जैसे संगठनों का हिस्सा बनने को हमें अमेरिका, चीन और पश्चिमी
देशों की चमचागिरी करनी पड़ रही है, उनसे मिन्नतें करनी पड़ रही है| उन देशों का
इतिहास भारत के आगे विश्वशांति के आसपास भी नहीं फटकता| जिनका आस्तित्व, हकीकत
साम्यवाद या पूंजीवाद के अत्याचारों से ओतप्रोत है| बावजूद इसके चीन और कुछ अन्य
देशों ने भारत विरोध का स्वर पैदा किया, शांति के लिए खतरा बताया|
अक्सर सोशल मीडिया पर चीनी सामानों का बहिष्कार करने के नारे दिख जाते
हैं| पर क्या हम सचमुच ऐसा कर सकते हैं? बिलकुल नहीं! क्योंकि जिस देश में लोग
मुफ्त या सस्ती सामानों को खरीदने के लिए दुसरे शहर तक जाकर सैकड़ों रूपये का
पेट्रोल जला सकते हैं, किसी को भी अपना मत यूँ ही मुफ्त के वायदे के लिए दे सकते
हैं तो वो भला क्यूँ न इन सस्ते चीनी सामानों को खरीदेंगें| क्यों देशभक्ति के
झूठे नारों में अपना पॉकेट ढीला करे| सोचिये की अगर सरकार ने चीन को सबक सिखाने की
सोची और उसके सामानों के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया तो क्या होगा? इससे चीन की
आर्थिकी पर जितना प्रभाव पड़ेगा उससे कहीं ज्यादा प्रभाव भारत की मासूम और गरीब
जनता पर पड़ेगा| जरूरी सामानों की कमी से कालाबाजारी बढ़ेगी, उससे कीमतें बढेंगी और
हम उन्हीं सामानों को चीन विरोध के नाम पर महंगा खरीदकर पश्चिमी देशों से खुद का
शोषण करवाएंगे|
भारत की अर्थव्यवस्था बिना किसी मुकम्मल योजना के एक बड़ा
बाजार बनता चला जा रहा है| इससे ऐसा भी नहीं है की हम दुनिया को आकर्षित कर रहें
हैं या दुनिया हम पर निर्भर हो जायेगी| इससे हम खुद को उन देशों पर निर्भर कर
लेंगें| जहाँ अमेरिका जैसे महत्वकांक्षी देशों ने इस पर अपनी नज़रें टिका ली है,
तभी वो भारत की हर दावेदारी का बन्दर की भाँति रोटी तौलकर अपना हित साध रहा है|
चीन का विरोध करने का साहस न तो हम सामरिक तकाते से जुटा सकते हैं और
न ही आर्थिक नीतियों से| क्यूंकि इस विरोध से चीन से ज्यादा हम मुश्किल में फँस
सकते हैं| चीन विरोध की गुंजाइश केवल कुटनीतिक स्तर पर संभव है| दुनिया की धुरी
बनने की चाहत चीन और अमेरिका में एक-दुसरे को नीचा और ताकतवार दिखाने की होड़ है| इस परिदृश्य में भारत को एक अनुभवी कूटनीतिज्ञ की तरह पेश आकर
चीन की वैश्विक नेता की छवि को कम करना होगा, उसकी दिवार को अपनी अर्थवयवस्था के
टिमटिमाते तारे से नीची रखने को बाध्य करना होगा| जहाँ पाकिस्तान परस्ती या भारत
विरोध की कोई गुंजाइश न बचे| तभी हमारा बाज़ार, हमारी महत्वकांक्षा हमें महाशक्ति
बनने का मार्ग प्रशस्त करेगी|
नहीं तो हम यूँ ही फडफडाते, कोसते और सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाते रह
जायेंगें...
लेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग पर ‘कहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं...
ब्लॉग पर आते रहिएगा...
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
Subscribe to:
Posts (Atom)
