छात्रों की सरकार से नाराजगी के पीछे गहरी पृष्ठभूमि है, जिसे हर किसी को समझना चाहिए की मुद्दा इतना ज्वलंत कैसे बना ! बिहार में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र प्रतियोगिता परीक्षा के अलावे हर क्षेत्र में लगभग फिसड्डी होते हैं, ये बातें सभी को पता है ! बिहार के आर्थिक निर्धनता की रूपरेखा दशकों मेहनत के बाद नेताओं ने जातिवाद के रास्ते खींच दी !
प्रखर राष्ट्रवाद एवं हिन्दुत्व की विचारधारा से ओतप्रोत लेखन करना अपनी आदत है ! भगवान महाकाल का छोटा सा भक्त हूँ ! विद्या की आराधना प्राथमिकता है ! किताब, कलम और इंटरनेट साथी है मेरे ज्ञान की ! थोड़ा सा आलसी हूँ मगर जिम्मेदारियों से कभी पीछे नही हटता ! थोड़ा घमंड है पर विनम्रता भी अंदर में जीवित है ! राष्ट्र का सम्मान करता हूँ, सेना को सर आंखों पर रखता हूँ ! झूठ चाणक्य के कहे अनुसार ही बोलता ! बस कलम से राष्ट्रवाद को धार देने की कोशिश में लगा रहता... आपके ब्लॉग पर आते रहने की लत लगी रहे...
28 January 2022
नाराज युवा
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
26 January 2022
● छात्र आंदोलन ●
छात्रों को नजरअंदाज करना सरकार को भारी पड़ रहा है ! बिहार-यूपी जैसे पिछड़े राज्यों में बेरोजगारी का आलम इतना विभत्स है कि ये रेल रोको जैसा प्रतिकार भी काफी कम है !
लाख बातें होगी इकोनॉमी की, सबको आप नौकरी नहीं बांट सकते लेकिन जितनी बाँट सकते उतनी तो सही तरीके से दे दो.. छात्र आंदोलन का लंबा इतिहास रहा है.. सरकार की चूलें हिला देंगे ये लोग ! किसान आंदोलन की सफलता ने वैसे भी हर तबके को लगभग मोटीवेट कर ही दिया है..
उसके ऊपर रेलवे के पास भर्ती प्रक्रिया का न कोई तय मानक है न कोई फॉर्मूला ! एसएससी और रेलवे दोनों बिना किसी पारदर्शी प्रक्रिया के नॉर्मलाइजेशन के बेसिस पर कुछ भी रिजल्ट दे देने को उतारू हैं.. सरकार बार बार 80 लाख छात्रों के ट्वीट को भी नजरदांज करती रही है ! ये बहुत भारी पड़ सकते हैं.. बिहार टैलेंट का वो खदान है जहां से तराशे हुए हीरे निकल कर आपकी ब्यूरोक्रेसी के अंदर बैठते हैं !
नौकरी के नाम पर विदेशी कंपनियों को बुला लेना और हजारों फैक्टरी अलग अलग राज्यों में खुलवा कर बिहार को अधमरा करके छोड़ देना भी वजह है इनके आंदोलन का.. कब तक लेबर एक्सपोर्ट करता रहेगा बिहार !
शराबबंदी ने इस कदर बिहार को खोखला बना दिया है ये आने वाले 4-5 सालों में ही दिखने लगेगा.. अगले 2 दशक तक बिहार को हर मामले में अंतिम पायदान पर बनाये रखने का मास्टर प्लान है !
Bssc 8 वर्ष में एक बहाली तक पूरी नहीं कर पाई है !
हजारों निक्कमे और संविदाकर्मियों से पूरी बिहार की ब्यूरोक्रेसी को ठूंस डाला गया है ! पुलिस में हजारों बहालियाँ हो रही है, मगर क्राइम कंट्रोल माइनस में जा रहा है ! जब सरकार उसका सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही है तो ये ड्रेन ऑफ वेल्थ क्यों किया जा रहा ! रोजगार का कोई अता पता तक नहीं है !
शहर के जिस चौराहे पर जाओ, सैंकड़ों भीड़ हाथ में मिस्त्री औजार लिए दिखेंगे.. पेट नहीं भरेगा तो किस बात का लोकतंत्र और कानून मानने को कोई बाध्य होगा !
छात्र जो कर रहे हैं वो उनका अधिकार है ! वे राष्ट्रीय सम्पति को बिना नुकसान पहुंचाए जैसे चाहें सरकार से भिड़ जाएं...
ये आंदोलन या गुस्सा स्वयंस्फूर्त है, कोई राजनीतिक प्रयोजन नहीं मानी जा सकती है !
आप उनकी आवाज अनसुना करेंगें तो उनका खून खौल उठेगा.. युवा हैं आखिर उबाल मारेगा ही, कोई राजनीतिक बुड्ढे की फौज थोड़ी है...
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
11 January 2022
● योगी पार्ट- 2 ●
यूपी चुनाव में अगर मतदाताओं ने समझदारी दिखाई तो भारतीय राजनीति में नए मानक स्थापित हो जाएंगे ! वो मानक होगा सुशासन, क्राइम कंट्रोल, नागरिक सुरक्षा जैसे बेसिक स्तर के मसले ! एक नागरिक के तौर सभ्य समाज में रहने लायक जितनी व्यवस्थायें होनी चाहिए अगर वह मिल जाये तो वह सबसे श्रेष्ठ समाज होगा !
यूपी का चुनाव आगे की राजनीति का भविष्य है यह तय मानिए ! मोदी के शासन में आने के बाद और योगी की शानदार कौशल क्षमता ने जनता के अंदर अंदर एक चाहत तो पनपा ही दी है कि सिंहासन पर बैठने को एक अविवाहित से बढ़कर कोई योग्य नहीं है ! ये चाहत हर राज्यों की जनता में बढ़ रही है अंदर अंदर ! जनता आंख मूंदकर ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करना चाहती है जिसके आगे पीछे कोई न हो.. विपक्ष लाख राफेल राफेल चिल्ला के रह गयी, पब्लिक टस से मस ना हुई !
योगी ने डंके की चोट पर गाड़ियां पलटी, सरेआम एनकाउंटर्स किये.. एक भी फालतू के आरोप लगाने की कुव्वत नहीं हुई किसी की ! वरना हवाई फायरिंग के मामले में 50 तरह के आयोग इसी भारत के अंदर बनाये जाते थे और अफसरों को तंग किया जाता था ! क्राइम कंट्रोल का एकमात्र उपाय है जैसे को तैसा.. लेकिन वह तैसा वाली बात सामाजिक न्याय स्थापित करने के पवित्र उद्देश्य से होना चाहिए, जो यूपी ने कर दिखाया है !
योगी की जनस्वीकार्यता दंडनायक के रूप में है ! गुड गवर्नेंस की राह में भ्रष्टाचारियों को पीतल भरी गयी है.. नतीजा यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन गया क्योंकि लेबर सस्ते और आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं ! योगी के तौर पर धार्मिक सेंटीमेंट बाद में है, जनता पहले एक कठोर शासक का चेहरा उनमें ढूंढ रही है... यूपी और बिहार जातिवाद का गढ़ है इसलिए धार्मिक सेंटिमेंट से ही इस जातिवाद में सेंधमारी की जा सकती है यह बीजेपी को पता है ! बेहद नाप तौल कर हर मुद्दे को भुनाना है, जातिवाद टूट गया तो बीजेपी को यूपी में कोई रोक नहीं सकता !योगी का मुकाबला करने लायक कोई चेहरा न इधर है न उधर है ! विपक्ष में तो अब सारे घाघ नेता बूढ़े हो चुके हैं और उनके लौंडे अपेक्षा से कहीं बढ़कर बड़बोलेपन का प्रदर्शन कर रहे हैं..
बीजेपी का स्ट्रेंथ सोशल मीडिया में तलवार लेकर खड़े रहने वाले फ्री के लाखों वालंटियर हैं.. हर नैरेटिव का एनकाउंटर इधर भी चल रहा है !
बीजेपी यह समझने की भूले कतई न करे की ये पार्टी का स्ट्रेंथ है या उनके IT सेल का मास्टर स्ट्रोक है ! ये सब स्वयंस्फूर्त है, सरकार के राष्ट्रहित के कदमों और धर्म की रक्षा के आपके दृढ़संकल्पों के कारण मजबूती से खड़े मिलते हैं.. यूपी में नया आयाम स्थापित करने को सभी पलक बिछा के बैठे हैं.. योगी 2.0 से प्रधानमंत्री योगी के सपने को पालने का चुनाव है, हर हाल में जीतना होगा...
#जय_हिंद 🇮🇳
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
● No Option ●
मोदी सरकार का एक गलत निर्णय समूचे देश को हाशिए पर ढकेल सकता है ! मोदी वो गलती कर चुके हैं... कृषि कानून वापस से लेने का मसला इतना गंभीर बन चुका है कि आने वाले दिनों में या तो सरकार चुपचाप अगले 3 साल निकाल ले वरना कोई बड़े सुधार करने की कोशिश की तो ये ताकतें पूरी शक्ति से देश में अराजकता फैला कर रख देगा... या पूरी ताकत से इस बार हम कुचल डालें उन्हें...
अराजकता को बढ़ावा केंद्र सरकार ने ही दिया है ! शाहीन बाग को पनपाया तो दंगे हुए निर्दोष मारे गए, नतीजा आजतक CAA के रूल्स नहीं बने.. एक बेहतरीन कृषि सुधार पर सरकार ने पूरे तंत्र को भीड़तंत्र के हवाले कर झुक गए, नतीजा आज हमारे सबसे सशक्त प्रधानमंत्री को घेर लिया गया ! और भी गुस्सा तब आया जब बीजेपी शासित राज्यों में इनके कार्यकर्ता पंजाब CM के पुतले जला रहे थे.. ये कौन सा चुतियापा है आखिर, इन सारे लोगों को पानी की बौछार के साथ लाठी मारनी चाहिए.. भेड़तंत्र पाले हुए हो आप पार्टी के नाम पर ! देश में है किसका शासन ? कौन निपटेगा इन दुराचारियों से.. ये कोई मामूली या मजाक वाली बात नहीं है की आप पुतले जला लो, नारे लगा लो और चुनाव में निकल पड़ो..
अपने देश का सम्मान दांव पर लगा दिया है उनलोगों ने ! बंगाल से लेकर राजस्थान और अब पंजाब में आपकी नाकामी और चुप्पी की कितनी घातक सजा निर्दोष लोगों को मिली इसका अंदाजा क्या नहीं है ? भीड़तंत्र को बढ़ावा देना, सड़क बाधित करवाये रखना और हिंसा से निपटने के बजाए उनके आगे झुक जाना भी लोकतंत्र की असफलता है ! इस देश की सरकार सिर्फ पंजाब और हरियाणा से नहीं चल रही थी कि आप बाकी किसानों को अगले कई दशकों तक फिर से अधर में लटका कर छोड़ दिया..
अब एकमात्र रास्ता है कठिन निर्णय लेने का ! अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है ! राष्ट्रपति शासन टेम्पररी समाधान है.. बाकी रास्ते हमारी सरकार को बेहतर पता है !
इस बार सम्मान लगा है दांव पर.. ऐसे कमजोर और पिलपिले विपक्ष का सामना तक नहीं कर पा रहे तो क्या इज्जत रह जायेगी..
Wait and watch...
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
18 December 2021
● युवा स्पेशल ●
ये पोस्ट उसे बहुत ध्यान से पढ़नी चाहिए जो किशोरावस्था से निकल कर युवावस्था की तरफ बढ़ रहे हैं.. मेरी योग्यता किसी दार्शनिक कि नहीं है ! जमीनी सच लिखता रहता हूँ ताकि किसी पर तो अच्छा प्रभाव पड़े..
देश कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप एकदम तैयार रहने का वक्त है ! सरकार एक के बाद एक मोनेटाइजेशन स्कीम ला रही है.. ये स्कीम है क्या, दूरगामी परिणाम क्या होंगे इसे पूरी तरह समझने का प्रयास करें ! आसपास के बैंक, रेलवे, ऑर्डिनेन्स बोर्ड, ऑयल कंपनियां, LIC जैसी संस्थाओं के कर्मचारियों का चीखना चिल्लाना महसूस करने की कोशिश करें !
देश धीरे धीरे पूंजीवाद की तरह शिफ्ट होने की प्रक्रिया में चल पड़ा है.. आप जो हर बात में भारत की तुलना चीन और अमेरिका से करते फिरते थे न, उसी चीन अमेरिका को टक्कर देने के लिए अपनी व्यवस्थाएं बदली जा रही है.. इस व्यवस्था परिवर्तन का शिकार एक तो निठल्ले कामचोर और कुर्सीतोड़ अधिकारी / कर्मचारी होंगे और इसका सबसे अधिक प्रभाव उन किशोरों पर पड़ने वाला है जो युवा बनने वाले हैं...
रोजगार कि सीमित सम्भावनाओं के बीच ये करेंगे क्या !!! गर्लफ्रैंड सेट करने, रील्स बनाने और थाना थाने के बाद कि लाइफ कैसी होगी ???
सरकारी नौकरी में अब जंगल का नियम लागू हो गया है.. जंगल के नियम में थोड़ा भी कमजोर सबसे पहले मारा जाता है, शिकार सीमित है और खाने वाले असंख्य हैं तो सोचो क्या हश्र होना है !हमारी बौद्धिक अवस्था का सबसे अधिक विकास किशोरावस्था में होता है.. आपका ब्रेन डिसाइड करता है कि आपकी एबिलिटी क्या है और आगे की जिंदगी आपका शरीर कुत्ते की तरह जियेगा या शेर की तरह !
उस मस्तिष्क की रचनात्मकता की हत्या आप स्वयं कर देते हो जब आप किसी के मोह में फंस जाते ! ये क्षणिक है, ईश्वर से हमेशा कामना करो कि इस उम्र में ये मोहपाश आपको न हो.. मिले ही नहीं, कोशिश भी करो तो वो दुतत्कार दे.. हर व्यक्ति के अंदर दो चेहरे होते हैं ! इतना काबिल बनो कि उसका असली चेहरा देखने से पहले जड़ से हटा दो !
क्योंकि ये नशा सारे मादक पदार्थों में अव्वल है.. इस नशा से बचे रहने का उपाय है कि ईश्वर के समक्ष झुके रहना है !
पढ़ाई एकदम कमांडो ट्रेनिंग की तरह करनी है ! बेहद अनुशासन में 10th से ग्रेजुएशन तक बिताना है ! पढ़ाई करने को 4 बजे सुबह उठने का मतलब 4 बजे.. 10 मिनट अलार्म स्नूज़ कर रहे तो समझो, तुमसे न हो पायेगा.. सबको धोखे दे रहे तुम..
चलो मान लेते हैं अगर सरकारी नौकरी न लगी तो कम से कम भूखे न मरोगे.. योग्यता तुममे हैं तो कॉर्पोरेट जगत कार्पेट बिछा के स्वागत करेगा.. मूर्खों की बस्ती में ठग भूखे नहीं मरते ! कुछ न कुछ तो जुगाड़ लगेगा ही, नहीं लगा तो खुद जिम्मेदार रहोगे क्योंकि शायद कहीं तुमने चूक की !
बाबू सोना से अभी दूर होना मुश्किल लगता होगा लेकिन उससे कठिन तब होगा जब वो तुम्हे दुतत्कार के इसी सोशल मीडिया पर अपने नए बाबू के साथ चिपक चिपक के फोटू डालेगी..
तुम तड़पने के सिवाय क्या करोगे, बताओ ???
तुम अगर गरीब परिवार से आते हो तो सिर्फ विद्या ही वो रास्ता है जिससे तुम अपनी पीढ़ी को इस दुष्चक्र से उबार सकते ! लाइफ में भरपूर समझ विकसित करने पर ध्यान देनी है ! माइंड को सिर्फ ट्रेंड करते रहना है, स्मार्ट तरीके से अपना लक्ष्य स्थापित करके बढ़े चलना है फिर एक दिन वही तुम्हें इस जंगल में अपना वर्चस्व स्थापित करके देगा...
❤️❤️❤️
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
राजनीतिक समझ
#Memorable_Journey
वाकई ये यात्रा काफी शानदार रही ! एक साथ जिंदगी के कई आयाम सिद्ध हुए !
मैं कोई रईस टाइप बैकग्राउंड से नहीं आता, ग्रेजुएशन तक रेस्टॉरेंट के खाने का स्वाद तक भी पता न था, शहर के बाहर कदम भी नहीं रखा था ! सारी पढ़ाई लिखाई राम भरोसे होती रही !
प्रकृति ने थोड़ा सा इंटेलिजेंस दिया है तब ही जीवन की नैया धीरे धीरे आगे बढ़ रही है ! यह खुद में आश्चर्य है कि कई ऐसी जगह मैं पहुंचा जहां शायद ही मेरी योग्यता हो ! मैं बहुत साधारण हूँ परंतु मेरी वह जगह प्रकृति ने नियत की..
अपनी बौद्धिकता का कभी नंगा नाच नहीं करना है ! देश और समाज में घटित हो रही हर अच्छी चीजों को समाहित करते जाओ.. एक सकारात्मक और आशावादी जिंदगी चाहिए तो राष्ट्रवाद से ओत प्रोत बने रहना है ! एक अच्छे व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए हममें राजनीतिक और रणनीतिक समझ होना चाहिए..
बिना राजनीति आप एक रीढ़ विहीन केंचुए के अलावे कुछ नहीं हो ! इसका मतलब ये भी नहीं कि किसी पार्टी के झंडे थाम लो या युवा मंडल सचिव अध्यक्ष का पद पाने, चाटूकारिता करने में खुद को नष्ट कर लो ! इस राष्ट्र को चलाने में आप सहयोग करो.. पहले खुद का भविष्य तय करना है और समानांतर रफ्तार से इस राष्ट्र का भी भविष्य संरक्षित करने का दायित्व निभाना है !
हमारे ऊपर बनाई जाने वाले नीतियों और नियमों पर सरकार से संवाद करने का प्रयास करना चाहिए ! संवाद तभी होगा जब ये सब चीजें आपको समझ आयेंगी !
कान में हैडफ़ोन ठूंसे, पॉप म्यूजिक सुनने वाले युवा क्या संवाद करेंगे.. उन्हें ये राष्ट्रवाद, देशप्रेम शब्द भी राजनीति का हिस्सा लगता है !
बिग बॉस देखने वाली आबादी से अपेक्षा रखोगे कि वह संसद में होने वाली डिबेट, प्रस्ताव आदि को समझ लेगा तो मूर्खता के अलावा कुछ नहीं है !
इनकी दुनिया रीढ़विहीन है.. जिसे उस संसद के बहस कि, कानूनों की समझ नहीं है, जिसके नियमों के बेसिस पर उन्हें नौकरियां मिलेगी.. रोजगार के स्त्रोत तय होंगे.. उनकी उच्च शिक्षा, PCS सेवा, बहाली प्रक्रिया, हमारी इकॉनमी सब कुछ नियत हो रही होती है..
वहां ये केंचुए के तरह पड़े रहकर अय्याशी काटते हैं !!
फिर चिल्लाते मिलेंगे की सरकार तो नौकरियां खा गई.. अर्थव्यवस्था डूब रहा है, नौकरियां जा रही है !
तुम्हें जिस वक्त सरकार को अपने अनुसार चलवाना था, उस पर प्रेशर बनाना था, सुझाव भेजना था तब मोबाइल में घुस के बाबू को मना रहे थे और बीबर के गानों पर थिरक रहे थे.. मजे से राजनीति बताकर हर चीज का मजाक उड़ाते रहे..
ये स्पष्ट है कि आप अपने ऊपर लागू होने वाले हर कानूनों पर बारीक नजर बनाओ.. उसके दूरगामी परिणामों को समझने की समझ विकसित करने में दिमाग खपाओ ! रोज अखबार पढ़ना सीखो.. ऑनलाइन संसद या विधानसभा के बिलों को स्टडी करो, सरकार के पास सुझाव आपत्ति पहुँचाते रहो..
ये सब छोटी छोटी चीजें आपको बहुत आगे ले जाएगी ! आपकी समझ और दूरदर्शिता काफी तीक्ष्ण हो जाएगी.. इतनी पैनी की तुम इस सिस्टम को भेद सकोगे...
#जय_हिंद 🇮🇳
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
27 November 2021
● संविधान दिवस #Special 🇮🇳 ●
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
22 November 2021
● झंडू लीडरशिप ●
भारतीय जनता पार्टी के लिए हर चुनाव का रास्ता राष्ट्रवाद से होकर गुजरता है ! प्रचण्ड हिंदुत्ववाद की छवि से ही युवाओं को आकर्षित कर पा रहे हैं, नहीं तो घनघोर बेरोजगारी के माहौल में इस पार्टी का वजूद भी बच जाता तो आश्चर्य माना जा सकता था !
बीजेपी सरकार के बनाये कानूनों, नीतियों को जनता के बीच न पहुंचा पाने की असफलता पार्टी नेतृत्व को लेनी चाहिए ! कृषि कानूनों पर सरकार का बैक होना पूर्णतः failure है पार्टी का कि उनके सांसद विधायक कोई भी इन कानूनों को डिफेंड करने समझाने जनता के बीच नहीं उतरा ! पार्टी कैडर को भी इन कानूनों का कुछ अता पता नहीं चला...
शीर्ष नेतृत्व की विफलता है कि वे बिल्कुल अनमने ढंग से क्षेत्रीय स्तर पर लीडरशिप का गठन कर देते हैं ! लुच्चे लफंगों, क्रिमिनलों को पार्टी में लादकर बड़े बड़े पद दे देते हैं.. उनसे अगर हम अपेक्षा करेंगें की पार्टी को या सरकार की नीतियों को तार्किक तौर पर डिफेंड करेंगें तो बेईमानी होगी ही !
पार्टी किसी भी अवसंरचना बनाने से पहले ये ध्यान रखे कि इन्हें देश के सबसे प्रबुद्ध इंटेलेक्चुअल जमात से लड़ना है ! उसे कानून, सरकार के निर्णय, देशप्रेम, विपक्ष के प्रोपगंडा को लगातार काउंटर करते रहना है ! जनता को जगाकर रखना है.. लगातार रिफिलिंग करते रहना है !
इतने पिलपिले और कमजोर विपक्ष को जब पार्टी लीडरशिप मैनेज नहीं कर पा रही तो सोचिये की इंदिरा ने कैसे विपक्ष में अटल और जेपी जैसे नेताओं को नचा दिया था !
बीजेपी का स्ट्रेंग्थ है सोशल मीडिया... यहाँ युवा और राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग पार्टी से बिना एक लेमनचूस खाये समूचे इंटेलेक्चुअल गैंग की बजा के रख देते हैं !
इनका IT सेल निकम्मा है.. वो स्लोगन और memes बनाने भर को दिखाई देता है !
इनके सांसद या विधायक से ही 3 कृषि कानूनों का डिटेल्स पूछ लिया जाए तो 90% बगले झाँक देंगे !
चुनाव जीतना अकेले पार्टी के झंडू लीडरशिप के वश का बिल्कुल नहीं है ! भले पटाखे फोड़ के और लड्डू बांट के जीत का गाल बजा लो मगर असली काम तो कोई और साइलेंट तरीके से कर रहा होता है.. सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझकर... की राष्ट्रहित के लिए तुम्हारा वहाँ बैठा होना बहुत जरूरी है... 🇮🇳
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
● कृषि कानून वापसी ●
3 कृषि कानूनों पर मोदी सरकार का झुक जाना हमें संदेहास्पद लग रहा है ! इन कानूनों का विरोध एक खास वर्ग, दलालों का था और उतना भी बड़ा नहीं था कि किसी देश की प्रचंड बहुमत से चुनी सरकार को इन कानूनों की वापसी के लिए मजबूर कर दे !
सम्भवतः यह एक रणनीति का हिस्सा है.. ये सरकार किसानों को व्यापारियों के हाथों लूटते रहने नहीं दे सकती ! यह अक्षम्य अपराध होगा सरकार का..
जितना मुझे समझ है कि अंदर अंदर किसी विशेष रणनीति पर काम जारी है ! हमें सरकार के इस निर्णय पर उतावला होने से बचना होगा !
इतिहास गवाह है कि नरेंद्र मोदी का स्टेप काफी साइलेंट व विध्वंसक होते हैं ! किसी को अगले कदम की कानोंकान खबर तक नहीं होती..अब सम्भव है कि देश के 90 फीसद भूभाग के शोषित किसान के गुस्से का सामना विपक्ष करने को तैयार रहे ! सरकार फिर से सिम्पैथी बटोरेगी.. चुनाव जीते जाएंगे.. लेकिन यह तरीका बहुत गलत है !
सरकार ने 30 फीसदी विशेष आबादी को नागरिकता, NRC जैसे मसलों पर सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन के लिए motivate कर दिया है ! आने वाले वक्त में सरकार इनसे निपट पाएगी संदेह ही है !
मगर एक झटका जरूर आएगा जिसमें सारी दलाल, व्यापारी द्रोही किसान को उफ्फ तक करने का मौका नहीं मिलेगा..
याद रखना की शेर एक कदम पीछे ले तो नाचने मत लगो, वह अगले हमले के लिए तैयार होने गया है...
#जयहिंद 🇮🇳
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द
● चिल्ड्रन डे ●
अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखें.. ❤️😀
जीवन संतुलन बना रहेगा, लम्बे वक्त तक जवान दिखते रहेंगे..
बड़े हो गए या बुढ़ापे की ओर ढल रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है बस, अपनी महफ़िल जिंदादिल साथियों के साथ जमाये रखना है, खुलकर हंसना है, गुदगुदाना है.. ज्यादा attitude आपको अंदर से गला देगा ! एनर्जी को किसी तरह से बर्न करते रहना है.. बचपना आपकी सारी नेगेटिव एनर्जी निकालकर बाहर कर देता है !
ज्यादा स्वीट बनने की कोशिश नहीं करें, उम्र से पहले आपका स्वीटनेस डाइबिटीज पैदा करके रख देगा.. तीखा रहिये, थोड़ा गुस्सा दिखाते रहें.. कुछ नमकीन चटपटा मिजाज रखिये.. 😍 लोगों को आप ज्यादा पसंद आएंगे !
चटपटी चीजें लोगों के जीभ से पानी टपका देती है ठीक वैसा ही व्यक्तित्व रखना है ! मगर नागिनों से बचना भी है !
गुस्सा, इमोशन्स, प्यार, घृणा, जलन स्वाभाविक है.. इसमें अपने धर्म से सीखकर थोड़ा व्यावहारिकता का तड़का लगाइये, मज़ा आ जायेगा लाइफ में...
कोई चचा, बापू, मार्क्स, लेलिन लहसुन से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है.. आपकी जिंदगी है और आपको जीना है अतः इसे अपने तरीके से तय करें !!!!! अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें.. क्योंकि दूसरे के तरीके से चलने वाले मंदबुद्धि माने जाते हैं... ❤️❤️❤️
एक युवा राष्ट्रवादी लेखक...
जिनकी रूचि लेखन के माध्यम से समाज की बेबाक तस्वीरों को सामने लाना है...
सीधी अंदाज में कहने की क्षमता इनके कलम की धार है...
लेखक महादेव के आगे नतमस्तक हो जाने वाले सनातनी हिन्दू हैं... जय हिन्द


