Showing posts with label सरकार. Show all posts
Showing posts with label सरकार. Show all posts

27 June 2017

नेतागिरी और गांधीगिरी

नेताओं की नेतागिरी और गांधी की गांधीगिरी में एक चीज कॉमन है वह जनता से चुटियागिरी!
नेताओं में गांधीवादी विचारधारा के कारण ही कोई कोर्ट-कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाता भला गांधी जी के फोटो के नीचे एक गांधीवादी की विचारधारा का मजाक कैसे उड़ाया जा सकता है?

गांधी चरखे से शिकार करते थे और आजकल के नेता बंदूक से शिकार कर रहे हैं आधुनिकीकरण करना पड़ता है भाई! क्योंकि शिकार भी फुर्तीला हो चला है!
नेतागिरी में टोपी पहनना और सर झुकाना जरूरत है जैसे की गांधीगिरी में अनशन करना पुलिस की लाठियों को निमंत्रण है!

नेताजी से ज्यादा गांधीगिरी तो हमारे नेताइन जी को पता होता है यू माथे पर काला चश्मा टांगकर हीरोइनों वाली अदा में टाटा कंपनी का प्रचार करते मैसेज माउंटबेटन से कम नहीं दिखती! पार्टी पॉलिटिक्स अब सर झुकाते हैं उनके जलवे के ब्लोअर तले!

गांधी जी के अनेक प्रयोगों में नारी शक्ति का बेजा इस्तेमाल हुआ था इनसे सीखते हुए कितने नेता-नेताईन और पार्टी मोबाइल के आधुनिक दुनिया में मशहूर हो चुके हैं! आसाराम बापू तो बेचारे बदनामी के बाबा साहब बना दिए गए! 
महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का दावा करने वाले आजकल तेजी से अरबपति बनने जा रहे हैं तो कोई रोज उठकर चक्कर काट कर सेटिंग करने की फिराक में घूम रहा है और सेटिंग भी उसी गांधी के फोटो के नीचे होती रही है जहां बदलाव दिखने की बात लाल किले से चीखकर कही जा रही है!

गरीबों का हक छीन रहा है फिर भी देश में गांधीवाद मजबूती से खड़ा है! लोगों के नस-नस में भरा है! अरे भ्रष्टाचार तो अपवाद है क्या उखाड़ लेगा ये इकॉनमी का!इतने सालों से तो हो ही रहा है तो क्या विकास नहीं हुआ?
गांधीवाद इससे लड़ने के लिए पिछले 70 सालों से जूझ रहा है. वह भले ही अलग है कि अब अंग्रेजों का जमाना नहीं रहा!

बकलोली और संविधान से लौंडघेरी गांधी और बाबासाहेब के विचारों से प्रभावित होकर नेतागिरी के अधिकारों में जनता का सेंध लगाना ठीक वैसे ही यह संवैधानिक है जैसे चुनाव के वक्त नेता का गरीब के घर चला जाना! 

गांधीवाद, समाजवाद, राजनीतिवाद करते रहो बेटा! मलाई खाने वाले मलाई खा खा कर तोंद फुला लेंगे लेकिन सूंघने तक नहीं देंगे साले...

लेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग परकहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं... ब्लॉग पर आते रहिएगा...



24 June 2017

सामने से 56 इंच दिखाओ!

कश्मीर, गरीबी और नेता से देश का माहौल हमेशा रंगीन रहता है| मार-काट, भुखमरी और बेरोजगारी पेशेवर नेताओं और नेताइनियों का ग्लूकोज है| अरबपति दलित कहे जा रहे हैं और दलित अरबपतियों के लिए बलि चढ़े जा रहा हैं| मुल्ले पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं और नेता उसका सबकुछ चाट रहा है|

सरकार राष्ट्रवादियों की है मगर राष्ट्रवादियों को ये समझ नहीं आ रहा की साला सरकार चला कौन रहा है? भयंकर धांसू हिंदुत्व का चोला पहनने वाली बीजेपी भगवा से घबरा क्यूँ रही है? राम मंदिर और धारा 370 के मसले पर हरियाली के प्रति बीजेपी और मोदी का सद्भाव सबका साथ- सबका विकास के कारण है या इस्लामी-सेकुलरों के डर से! देश में हिंदुत्व के शासन का प्रतिनिधि मौनमोहन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं! समूची पार्टी को सिर्फ चुनाव दिखने लगा लगा है, हाँ बीच में फुर्सत मिलने पर घूम-टहल भी आते हैं फॉरेन से!

बीजेपी ने युवाओं का सपना तोडा है| बेरोजगार बनाकर घर बैठा दिया, मोबाइल थमाकर जिओ दिला दिया! बेटा करते रहो फेसबुक, व्हाट्सएप्प! लड़ते रहो संघी-कांग्रेसी बनकर! रोजगार से ज्यादा जरूरी युवाओं के लिए हीरो-हेरोइन और बाहुबली का सस्पेंस दिखता है!
सत्ता पक्ष का इतना पिलपिला रूप कभी नहीं देखने को मिला जब विपक्ष में राहुल गाँधी और लालू के लाल जैसे नेता प्रायोजित किये जाते हों| फिर भी इनसे न तो वामपंथी संभल रहे न ही नक्सली| जिसे जो मन आता है वो भरपेट सरकार और मोदी को गरिया दे रहा है| क्या फायदा इतने प्रचंड पहुमत का जब आपसे एक कन्हैया एक उमर खालिद तक कंट्रोल नहीं होता? कांग्रेसी मध्य प्रदेश में दंगा करते हैं और आप ही के नेता अनशन पर बैठ जाते हैं! कश्मीर में मुल्ले सेना को घसीट-घसीट मार रहे और आप महबूबा के आशिकी के फंसे हो! पाक रोज अन्दर आकर देश के सीने में खंजर घोंप रहा और आप नवाजियत में उलझकर अमेरिका का मुंह ताकते हो! चीन तो आपके बस का है ही नहीं, छेड़ोगे तो अरुणाचल भी दे दोगे! बची खुच मर्यादा अमेरिका की चमचागिरी में ही ढीली कर ही लीजिये!

एक थी सोनिया, जो रात में भी लाठी चलवाकर कितनों को सलवार-कमीज पहना देती थी| कभी फिल होता है की ये बीजेपी की सरकार न होकर बिजली का खम्भा है, जिसपर हर विरोधी कुत्ते टांग उठाकर हल्का हो लेता है! अब आपके भक्तगण भी लाइन में लगने वाले हैं!

माफ़ कीजिये हमने आपको बहुमत इसलिए नहीं दिया था की विकास का मतलब रोज नए-नए टैक्स थोपकर इकॉनमी बेहतर करें! बेहतर होगा की जनता की जेब लुटने के बजाए अपने खर्चे पर लगाम लगाइए! नेताओं की सुविधा, वेतन-भत्ते में कटौती कीजिये| देशद्रोहियों की सुरक्षा हटाइए| ये आपके लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि आपने शायद लोकतंत्र की सारी मान-मर्यादा का ठेका ले रखा है|

डरते क्यों हो, सख्त बनो! जो भी जरा भी चोंच खोले या जिसको भी आजादी चाहिए सारे रासुका, पोटा, टाडा कानून थोप मारो| सीबीआई, ईडी को शेर की तरह  चोरों के जंगल में छोड़ दो| असली राष्ट्रवादी चेहरा दिखाओ| कश्मीर पर खुल के बोलो, विरोध करे या आतंकवादियों का समर्थन करे सीधी गोली मारो| अमेरिका ब्रिटेन कोई विरोध करे तो बहिष्कार करो उसका| पाक में बलूचिस्तान और गिलगिट क्षेत्रों में सीधी हस्तक्षेप करो! चीन-पाक कॉरिडोर में अड़ंगे लगवाओ! 
Image result for kashmir girl stone pelting imageसेना को राजनीति से दूर रखो, खुली छुट दो! इजराइल जा रहे हो, वहां से मोसाद को कश्मीर लाओ, सेना को ट्रेनिंग दिलवाओ और पाक के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ो! पत्थरबाजों पर सिर्फ पैलेट गन चलाओ, गैस-वैस से काम नहीं चलेगा! ज्यादा उलझे तो गोली चलाओ बाकी से मोसाद निपट लेगा! कोर्ट चूं-चां करे उसका भी इंतजाम करो!
भारतीय बाजार का इस्तेमाल करो और दुनिया में कारोबार के बदौलत सामरिक ताकत बढाओ! अधिकार-कानून की जो भी बात करे उसे बाजार से बैन करो और खौफ पैदा करो! सऊदी अरब और जापान-कोरिया जैसे देशों से नजदीकियां बढाओ! ईरान और सऊदी के बीच शिया-सुन्नी की लड़ाई का भरपूर फायदा उठाओ!

नेतागिरी और गांधीगिरी का कम से कम इस्तेमाल करो! विपक्ष और मीडिया को रिस्पांस देना बंद करो! जब जनता साथ है तो सारी ऊर्जा झाड़ू लगाने में बर्बाद मत करो! विकास बाद में हो लेगा!
रोल में आओ, सामने से 56 इंच दिखाओ! देखो कोई नहीं टिकेगा सब घाघरा उठाकर भागते मिलेंगे! फिर भी उसके चूतड पर बजाओ ताकि तथाकथित राष्ट्रवाद और असली राष्ट्रवाद में अंतर पता चलते रहे................


लेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग परकहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं... ब्लॉग पर आते रहिएगा...
Image result for kashmir army image

23 January 2017

जल्लीकट्टू ने औकात दिखाई...

जनता के मनोभाव, उनके आस्था, उनकी परम्परा या उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों पर बिना सोंचे समझे प्रहार करना हमारी व्यवस्था, हमारे न्यायतंत्र के लिए एक अच्छा सबक मिला है| धर्म आधारित आस्था व विश्वास के सांस्कृतिक पहलुओं पर कोर्ट को खुद मसीहा घोषित करने का दांव इस बार उल्टा पड़ गया| जनमानस की भावनाओं को अनदेखा करना या फिर जबरन उनके आचार-विचार में अपने तुगलकी फरमान ऊपर से थोप देना व्यवस्था के लिए सीख है| तमिलों ने दिखाया की वे कैसे अपनी अस्मिता के लिए सरकार से भीड़ कर अपनी बात मनवायेंगे और अदालत के निर्णयों की अवहेलना कर सकते हैं|

पशु क्रूरता संरक्षण से संबंधित पेटा की अपील पर 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने जल्लीकट्टू पर प्रतिबन्ध लगाया था| सरकार की एक के बाद एक अपील को खारिज कर कोर्ट ने जनता को चिढाया| खाने में हड्डियाँ चूस-चूसकर खाने वाले लोंगों के पशु प्रेम ने जनता को उग्र होने पर मजबूर किया| अपनी सांस्कृतिक विरासत छिनते देखकर भी तमिलों का संयम पिछले दो वर्षों से नहीं टुटा, पर इस बार युवा तमिल नौजवानों के स्वयंस्फूर्त जोश ने व्यवस्था से लड़ने-भिड़ने को प्रेरित किया| सोशल मीडिया में दक्षिण के साथ-साथ उत्तर भारतीयों ने जल्लीकट्टू का जिस तरह समर्थन किया, अदालत को आँखें दिखाई, सरकार को निकम्मा घोषित किया वही आज जल्लीकट्टू बहाल करने की चिंगारी बनी| तमिलों के इस विरोध ने भारत की सांस्कृतिक विविधता में की जा रही तोड़-फोड़ को एक नई दिशा दिखाई है| मतलब, लोग अब क्या खाएं, क्या पहनें, क्या खेलें-क्या कूदें इसके लिए अदालतों का मुंह नहीं देखेंगे| जाहिर सी बात है की जनता के हिंसक और उग्र रवैये से न लोकतंत्र का भला होगा और न ही अदालतों के हठी रवैये से जनता का|

भारत में हिन्दुओं के धार्मिक आस्थाओं, विश्वास में जितना सुधार हुआ है उसी ने हिन्दू एक जीवन शैली की पहचान दिलायी| सती-प्रथा, नरबली, पशु-हत्या, हिन्दू विवाह, स्त्रियों को समान हक़ जैसे सुधारों ने भारत को मानवीय दृष्टिकोण से संवेदनशील बनाया| इस्लामी सुधारों के प्रति सामाजिक संगठनों और अदालतों का विद्रोह का डर हमेशा पैठा रहा है| पशु-क्रूरता की पराकाष्ठ वाले इस्लाम पर पेटा जैसे संगठनें कहीं नहीं दिखती| तो सिर्फ सांढ़ों को बगैर नुकसान पहुंचाए खेल-खेलने में ये इतने संवेदनशील हो सकते हैं तो तमिल और हिन्दू अपनी परम्परा के लिए क्यों नहीं? सरकार और अदालतों का धर्म विभेद बेशक इस बार हिन्दुओं की मनोदशा में गहरा पैठा है|

तो कुल मिलाकर जल्लीकट्टू विवाद दादागिरी से दादागिरी का भिड़ना माना जाएगा| मतलब अदालतों की दादागिरी रवैये को इस बार युवाओं ने दादागिरी से भिड़कर सरेआम बेइज्जती कर दी| यक़ीनन, पिछले कुछ सालों में धर्म-आस्था के मसले पर बेवजह दिलचस्पी दिखाकर अदालतों ने अपने को बार-बार नीचा दिखाया है| जनता की संवेदनशीलता सरकार आसानी से परख सकती है और उसे जन-जागरूकता के माध्यम से ही धीरे-धीरे उनके व्यवहारों में सुधार लाया जा सकता है|
नहीं तो डंडे की भाषा इस्तेमाल करने में आत्म-विश्वास कभी-कभी भारी पड़ जाती है और लोग सांढ की तरह उग्र होकर लाठी से व्यवस्था को हांक भी डालते हैं...

Image result for jallikattu issue imageलेखक:- अश्वनी कुमार, जो ब्लॉग पर ‘कहने का मन करता है’ (ashwani4u.blogspot.com) के लेखक हैं... ब्लॉग पर आते रहिएगा...